Thursday, April 2, 2026
Post
*गाने की शूटिंग के साथ निर्माता, निर्देशक विनोद नागर की फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की शूटिंग मथुरा में शुरू*
मथुरा, 1 अप्रैल 2026. निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता विनोद नागर की फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की शूटिंग उत्तरप्रदेश के मथुरा के होटल ड्यूक पैलेस में एक गाने की शूटिंग से शुरू हुई है. इस एक्शन फिल्म के कलाकारों में विनोद नागर, तन्नु सुनेजा, मनोज गौतम, क़ादिर खान वारसी, बलजीत सिंह, सरिता ओझा, शुभांगी शर्मा, विक्रम सिंह, अमित त्यागी, यमन भार्गव, अनुप सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं.
निर्माता और निर्देशक विनोद नागर की इस पिक्चर के डीओपी आदिल एन लुक्का हैं. गाने के बोल बेहद आकर्षक हैं "सीधी साधी छोरी ना बिगाड़ो बालमा". बताया जा रहा है कि ये गीत फिल्म के टर्निंग पॉइंट पर आता है.
निर्देशक विनोद नागर ने बताया कि फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की कहानी दो दोस्तों की है, जो गरीबी झेलते हुए बड़े होते हैं। बड़ा हो कर एक दोस्त की नौकरी पुलिस महकमे में लग जाती है। फिर कैसे कहानी में मोड़ आता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. फिल्म की शूटिंग तेजी से हो रही है. इस फिल्म में कुछ खतरनाक एक्शन देखने को मिलेंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment