Saturday, September 19, 2026

DPIAF कोलकाता 2026: तीरथ सिंह रावत और अशोक किर्तनिया ने भोजपुरी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला को किया सम्मानित

DPIAF कोलकाता 2026: तीरथ सिंह रावत और अशोक किर्तनिया ने भोजपुरी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला को किया सम्मानित
कोलकाता, 19 सितंबर 2026 आज कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी ऑडिटोरियम, अलीपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में, बॉलीवुड और भोजपुरी के मशहूर फिल्म प्रचारक और फिल्म प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स कोलकाता 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत एवं पश्चिम बंगाल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक किर्तनिया द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम DPIAF - दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन (एनजीओ) के फाउंडर चेयरमैन कल्याणजी जाना द्वारा "Celebrating Cinema | Culture | Tourism" थीम के साथ आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा: "संजय भूषण पटियाला द्वारा भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया कठिन परिश्रम अत्यंत सराहनीय है। मैं इस सम्मान के लिए उन्हें दिल से बधाई देता हूँ। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप और आगे बढ़ें, बड़ी सफलता प्राप्त करें और देश का नाम रोशन करें। ऐसे युवा ही हमारे सिनेमा और संस्कृति को आगे ले जाएंगे।" पश्चिम बंगाल के मंत्री अशोक किर्तनिया ने कहा: "कोलकाता की इस धरती पर संजय जैसे मेहनती फिल्म प्रोड्यूसर और प्रचारक को सम्मानित करके हमें बहुत खुशी हो रही है। बंगाल हमेशा से कला और सिनेमा का केंद्र रहा है। संजय का काम सराहनीय है और हम चाहते हैं कि वे बंगाल और भोजपुरी सिनेमा को साथ लेकर और बड़ा काम करें।" सम्मान प्राप्त करने के बाद, संजय भूषण पटियाला ने कहा: "मैं DPIAF, कल्याणजी जाना, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मंत्री अशोक किर्तनिया का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान है। मैं कई वर्षों से फिल्म प्रचार और निर्माण से जुड़ा हुआ हूँ, और यह अवार्ड मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। मैं वादा करता हूँ कि मैं अच्छी और संस्कारी फिल्में बनाना जारी रखूंगा और देश और अपनी माटी का नाम रोशन करूंगा।" गौरतलब है कि संजय भूषण पटियाला अब तक लगभग 1200 फिल्मों के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कई फिल्मों और वीडियो एल्बम का निर्माण और निर्देशन भी किया है। मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निवासी, संजय भूषण पटियाला सामाजिक कार्य से भी जुड़े हुए हैं। वे भूषण फैमिली फाउंडेशन के फाउंडर हैं, जो पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में सामाजिक कार्य करना जारी रखे हुए है। संजय भूषण पटियाला मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, पाखी हेगड़े, और रानी चटर्जी जैसे बड़े सितारों की फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना*

*नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना*
मुंबई, महाराष्ट्र | सितंबर 2026: नेस्ले इंडिया ने इस गणेश उत्सव में प्रतिष्ठित लालबागचा राजा उत्सव के साथ अपना वार्षिक जुड़ाव जारी रखा। कंपनी ने दिग्विजय मिल में एक खास कंज्यूमर एक्सपीरियंस के जरिए खाने, समुदाय और मुंबई की उत्सव भावना को एक साथ जोड़ा। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच, नेस्ले इंडिया ने मैगी, किटकैट, मंच और नेस्कैफे जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के लिए खास कंज्यूमर जोन बनाए। इन जोन में लोगों को अपने पसंदीदा उत्पादों का आनंद लेने और उत्सव के बीच खुद को तरोताजा करने का मौका मिला। इस पहल को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और नेस्ले इंडिया को मुंबई की संस्कृति और उत्सव से जुड़े इस खास माहौल में उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने का अवसर मिला। मिल्कमेड से बने खास मोदक की पेशकश इस अवसर को और खास बनाने के लिए नेस्ले इंडिया ने मिल्कमेड का इस्तेमाल कर तैयार किए गए पारंपरिक मोदक लालबागचा राजा को अर्पित किए। मोदक गणेश चतुर्थी के उत्सव का एक खास हिस्सा है और इसे भगवान गणेश से विशेष रूप से जोड़ा जाता है। इस पेशकश के जरिए पारंपरिक उत्सव के इस खास व्यंजन को मिल्कमेड के परिचित स्वाद के साथ जोड़ा गया। मिल्कमेड कई पीढ़ियों से भारतीय घरों का जाना-पहचाना नाम रहा है और इसका इस्तेमाल पारंपरिक और आधुनिक मिठाइयों को बनाने में किया जाता है। मोदक बनाने में मिल्कमेड के इस्तेमाल ने इस लोकप्रिय उत्सवी मिठाई में नेस्ले का एक खास अंदाज जोड़ा। उत्सव में लाया ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ का अनुभव नेस्ले इंडिया के लिए लालबागचा राजा के साथ जुड़ाव मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के साथ इस खास उत्सव का हिस्सा बनने का एक अवसर है। यह जुड़ाव कंपनी के उपभोक्ताओं के साथ रिश्ते को दर्शाता है और खाने, पसंदीदा स्वाद और साथ मिलकर मनाए जाने वाले खास मौकों के जरिए अनुभव बनाने पर ध्यान देता है। यह जुड़ाव नेस्ले के ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के उद्देश्य से भी जुड़ा है, जो इस बात को दर्शाता है कि खाना खुशी, जुड़ाव और रोजमर्रा की बेहतर जिंदगी के खास पल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दिग्विजय मिल में बनाए गए नेस्ले के जोन में रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने कई लोकप्रिय उत्पादों को शामिल किया गया। मैगी और नेस्कैफे से लेकर किटकैट और मंच तक, इन ब्रांड्स ने उत्सव के माहौल में लोगों को अपने पसंदीदा स्वाद का आनंद लेने और तरोताजा होने का मौका दिया। मुंबई की उत्सव भावना का जश्न लालबागचा राजा लंबे समय से मुंबई के गणेश उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यहां शहर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचते हैं। यह उत्सव परंपरा, आस्था और जश्न के जरिए लोगों को एक साथ जोड़ता है और मुंबई की खास ऊर्जा और एकजुटता को दर्शाता है। गणेश उत्सव में नेस्ले इंडिया की लगातार मौजूदगी शहर और यहां के उपभोक्ताओं के साथ उसके जुड़ाव को दर्शाती है। दिग्विजय मिल में आयोजित इस अनुभव के जरिए कंज्यूमर एंगेजमेंट को उत्सव के माहौल से जोड़ा गया, वहीं मिल्कमेड से बने मोदक की पेशकश ने इस जुड़ाव में पारंपरिक रंग भी जोड़ा।

Post

*Rohit Sharma Reveals He Would Stay Awake All Night Before Test Matches, Shares His Midnight Comfort Food on Family Full House* *19th September 2026, Mumbai*: On *Family Full House with Rohit Sharma*, when asked if Rohit too experiences midnight cravings like others and what he craves for during those late night hours, *Rohit Sharma* opened up about his experience during Test matches. Sharing that the pressure and nervousness of playing his favourite format would often keep him awake through the night, Rohit revealed that his go to comfort food was his mother’s homemade banana wafers. Speaking about his midnight cravings, Rohit said, _“Haan, hoti toh hai. Main jhooth nahi bolunga, lekin jab bhi main Test match khelta tha, andar bahut nervousness hoti thi. Toh Test match ke time khaas karke, kyunki yeh mera favourite format tha, Test match khelna.”_ Elaborating on the challenges of the longest format of the game and how it affected his sleep, Rohit shared, _“Kyunki Test match khelna aasaan format nahi hai. Koi bhi format aasaan nahi hota, lekin Test match ke apne alag-alag challenges hote the. Toh Test match ke liye main hamesha nervous rehta tha aur nervousness mein mujhe neend nahi aati thi, toh raat bhar main jaaga rehta tha.”_ Revealing what he would reach for during those late nights, Rohit said, _“Toh aap jaage rehte ho toh kuch na kuch khaane ka mann karta tha. Toh main hamesha mere saath mera comfort food rakhta tha, jo meri mummy hamesha bana ke deti thi, woh tha banana wafers.”_ Rohit further revealed that the banana wafers were not fried but baked by his mother, making them a comforting snack he could carry with him during matches. He added, _“Woh fried nahi hota tha. Meri mummy ke kuch tareeke the, woh bake karti thi usko aur woh main hamesha apne saath leke chalta tha. Toh kabhi bhi mann karta tha toh usse kha leta tha.”_ The candid conversation offers audiences a glimpse into *Rohit Sharma’s* life beyond the cricket field, as he shares personal anecdotes and memories on *Family Full House with Rohit Sharma*. *_Tune in to Family Full House with Rohit Sharma, starting 19th September at 9:30 PM, only on Sony Entertainment Television and Sony LIV._*

Friday, September 18, 2026

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की*

*धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की*
https://www.instagram.com/p/Dda0GUaF8oM/ भारत में एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सेवाओं में से एक, प्राइम वीडियो ने अपनी हिंदी ओरिजिनल सीरीज दुपहिया के सीजन 2 के दुनियाभर में प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 घोषित की है। काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, जो अब पहले जैसा अपराध-मुक्त गांव नहीं रहा है, अपनी मासूमियत, पागलपन और छोटे शहर के अनोखे आकर्षण के खास मिश्रण के साथ वापस आ रही है। इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा अफरातफरी और ढेर सारी हंसी का वादा करती हैं। दुपहिया सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इस सीजन को सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले बनाया और निर्मित किया है, जबकि इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने बनाया और लिखा है। पहले सीजन की सफलता के बाद, नया सीजन भी अपने शानदार कलाकारों के साथ लौट रहा है, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा शामिल हैं। वहीं, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी इस टीम का हिस्सा बन गए हैं। दुपहिया सीजन 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 को भारत और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा। “हमारे लिए सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि कोई कहानी तुरंत दर्शकों से जुड़ जाए। जब किरदार लोगों की खाने की मेज पर होने वाली बातचीत का हिस्सा बनने लगते हैं, तब हमें लगता है कि हमने कुछ सही किया है। दुपहिया इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। पहले सीज़न को दर्शकों से बहुत प्यार मिला और इसने इस स्ट्रीमिंग सेवा पर शानदार प्रदर्शन किया,” प्राइम वीडियो और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा। “सलोना और शुभ की रचनात्मक सोच के साथ अविनाश और चिराग की खास लेखन शैली इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत रही है। हमारे पसंदीदा किरदार एक बार फिर अफरातफरी, चुनौतियों और अप्रत्याशित मोड़ों से भरे नए सीजन के साथ लौट रहे हैं। हम अपने दर्शकों का फिर से धड़कपुर में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, जहां सादगी, मासूमियत और हल्के-फुल्के अंदाज का वही खास आकर्षण देखने को मिलेगा।” क्रिएटर्स और कार्यकारी निर्माताओं सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने एक संयुक्त बयान में कहा, “दुपहिया की कहानी हमेशा से हमारे दिल के बहुत करीब रही है। भले ही इसकी कहानी ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर है, लेकिन मूल रूप से यह बड़े सपनों और रोजमर्रा की उथल-पुथल के टकराव की कहानी है, जिसमें इस सफर के दौरान अनपेक्षित हास्य भी देखने को मिलता है। हमें खुशी है कि पहले सीजन को दुनियाभर के दर्शकों ने इतना पसंद किया और उनसे इसे इतना प्यार मिला। अब हम इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस बार हमारे उन प्यारे किरदारों के सामने नई चुनौतियां और पहले से बड़ी मुश्किलें होंगी, जिनसे दर्शकों को भी खास लगाव हो गया है। इस सीजन में जितना हास्य है, उतने ही दिल को छू लेने वाले और भावुक पल भी हैं। हमेशा की तरह, प्राइम वीडियो के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें इस कहानी को अपने तरीके से कहने की पूरी आजादी दी और हमारी बनाई दुनिया पर भरोसा किया। पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है और हमें विश्वास है कि जब सीजन 2 प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा तो दर्शक उसे भी उतना ही प्यार देंगे।”

*पंकज त्रिपाठी और शोभिता धुलिपाला स्टारर पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की दुनिया आई सामने, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज!*

*पंकज त्रिपाठी और शोभिता धुलिपाला स्टारर पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की दुनिया आई सामने, दिसंबर 2026 में होगी रिलीज!*
_मच अवेटेड फिल्म ‘वेट्टुवम’ में दर्शक अलग-अलग गुट्टों के बीच जमीन पर अपना दबदबा कायम करने की लड़ाई देख सकते हैं। इन लड़ाइयों को पुराने समय के भारत की पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है और इसी वजह से पूरी कास्ट ने अलग-अलग तरह की मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है!_ पा. रंजीत अपनी फिल्म 'वेट्टुवम' के ऐलान के साथ पैन-इंडिया फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, ऐसे में खबर सामने आने के साथ ही लोगों में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने मिल रहा है। मेकर्स ने घोषणा के समय किए वादे के मुताबिक आज फिल्म की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही झलक से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह कुछ ऐसा है जिसे कभी किसी ने नहीं देखा है। फिल्म की कहानी अलग-अलग समय में लेकर जाती है, जिसमें दर्शक कई कलाकारों को अपनी भूमिका निभाते देखेंगे। इसके साथ ही यह बात भी साफ़ हो गयी है कि फिल्म डायरेक्टर हार बार की तरह इस बार भी कुछ अलग करते हुए पैन इंडिया लेवल पर हलचल मचाने वाले हैं। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'वेट्टुवम' की दुनिया को देखा जा सकता है। कई भाषों में साझा किये गए वीडियो में जहाँ हिंदी में पंकज त्रिपाठी की आवाज़ है, वहीं तमिल वर्जन में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में सौबिन शाहिर की आवाज सुनाने मिल रही है। बता दें कि वे सभी वीडियो में फिल्म के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बता करते हुए उनपर रौशनी दाल रहे हैं। फिल्म बीते हुए कल के उन नतीजों पर रौशनी डालती है, जिनका असर हमारे आज पर पड़ रहा है और वह हमारे आने वाले कल यानी भविष्य को आकार दे सकते हैं। यह चीजे आख़िरकार प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन सकती हैं। बताया गया है कि यह बार-बार आने वाली आपदाएं इंसानो के भविष्य पर बड़ा असर डालकर उसे प्रभावित कर सकती हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किये गए दिलचस्प फर्स्ट लुक में कई गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, इसी लड़ाई को फिल्म में 'वेत्तुवम' का नाम दिया गया है। इस फिल्म के जरिए मल्लखंब को अलग नज़रिये से दिखाया गया है, बता दें कि यह एक पारंपरिक खेल है, जिसे स्क्रीन पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फर्स्ट लुक में एक्टर्स की भी दमदार झलक देखने मिल रही है, जिससे दर्शको के बीच फिल्म और उसकी कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ गयी है। फिल्म में एक बेहद टैलेंटेड स्टार कास्ट है, जिसमें आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उथमन, लिज़ी, लिंगेश प्रेम कुमार, कविता भारती, अर्जुन, संथा कुमार, मेलोडी, मनीषा, निम्मी, राफेल, विक्रम, नवीन, और प्रकाश का नाम शामिल है। इसके साथ ही फिल्म के म्यूजिक को उसकी कहानी के हिसाब से जी. वी. प्रकाश कुमार बना रहे हैं, जो साज़िश की एक और परत जोड़ता है। कहना होगा की म्यूजिक पा. रंजीत द्वारा बनाई हुई दुनिया के इर्द-गिर्द एक अनोखी आभा बनाता है। बात करें पा. रंजीत की तो उन्हें सुपरहिट फिल्म्स जैसे 'कबाली', 'काला', 'सरपट्टा परमबराई', और 'थंगलान' को डायरेक्ट करने के लिए जाना है। जैसे की पा. रंजीत अपनी फिल्म 'वेट्टुवम' के साथ वापसी कर रहे हैं, ऐसे में इसे बड़े पैमाने पर बनाये जाने की उम्मीद है। इस फिल्म को पा. रंजीत न सिर्फ डायरेक्ट कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे लिखा भी है। यह फ़िल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम, और कन्नड़ में एक पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को एस. साई देवानंद, एस. साई वेंकटेश्वरन, और पा. रंजीत द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फ़िल्म को 'लर्न एंड टीच प्रोडक्शन' और 'नीलम प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनाया जा रहा है, जो दिसंबर 2026 में रिलीज़ के लिए तैयार है। https://youtu.be/ahCCF3Xv84A?si=3q7aBdKroqx8sqJI

Post

https://www.instagram.com/reels/audio/1448194220494601/

Post

#GauravGandhi, (leading Amazon Prime Video across APAC & ANZ), and #ManishMenghani, (Director & Head – Content Licensing, Amazon Prime Video India), seek the blessings of Ganpati Bappa at T-Series office 🙏🏻 #BhushanKumar #TSeries