Saturday, April 18, 2026

Post

इन दिनों फिल्म ‘YANA...?’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है
भारतीय सिनेमा में इन दिनों फिल्म ‘YANA...?’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म की शूटिंग तेजी से जारी है, वहीं दूसरी ओर इसकी स्टारकास्ट और कहानी दर्शकों की उत्सुकता को लगातार बढ़ा रही है। यह फिल्म 1840 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक-बायोपिक है, जो सनातन धर्म की विरासत और भारतीय संस्कृति की गरिमा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। फिल्म में Rahul B. Kumar कॅमिओ करते नजर आएंगे, जो अपने किरदार को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ Karnika Mandal लीड रोल में दिखाई देंगी। कर्णिका मंडल आज इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी सादगी, मेहनत और दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में वह दो चुनौतीपूर्ण किरदार—मां और बेटी—निभा रही हैं, जो उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है। कर्णिका ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और Ekta Kapoor के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद उनके म्यूजिक एल्बम "Waqt Tham Sa Gaya" और "O Sanam Mere Sanam" रिलीज हुए, जबकि उनका गाना "Pori Hum Jayenge Nalasopara" सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने फिल्म "Shubh Ratri" से बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में साउथ इंडस्ट्री में Ravi Teja, Nani और Kalyan Ram जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। जनवरी 2025 में रिलीज फिल्म "Love Is Forever" ने उन्हें नई पहचान दिलाई। फिल्म ‘YANA...?’ की स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत है, जिसमें सुमन तलवार,गणेश यादव , अवतार गिल , प्रदीप काबरा , पंकज बेरी , आशीष सिंह , आर्या बब्बर,जगतपती बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। साथ ही महेश मंजरेकर फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Mr.R. Prajapati कर रहे हैं, जो अपने विजन और खास निर्देशन शैली के लिए जाने जाते हैं। कहानी Rahul Prajapati ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स पिंकू दुबे और सोनू डंडोरिया ने तैयार किए हैं। फिल्म का निर्माण Soft Touch Entertainment द्वारा किया जा रहा है, जो प्रोडक्शन क्वालिटी पर खास ध्यान दे रही है। शूटिंग के दौरान सेट पर कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है, जिससे फिल्म के सीन और भी प्रभावशाली बन रहे हैं। फिल्म के लोकेशन भी काफी आकर्षक हैं, जो इसे एक भव्य विजुअल अपील देते हैं। वहीं फिल्म का गीत "Mahakal" रिलीज से पहले ही चर्चा में है और दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।

No comments: