Tuesday, April 21, 2026
Post
*फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ऐतबार सॉन्ग जारी, प्यार में तड़पे अनन्या और लक्ष्य लालवानी*
टाइटल ट्रैक को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, चांद मेरा दिल के निर्माताओं ने अब अपना दूसरा गाना “ऐतबार” जारी किया है। यह एक गहरा और भावनात्मक हार्टब्रेक एंथम है, जो उस नाजुक दौर को दर्शाता है जहां प्यार तो बना रहता है, लेकिन भरोसा धीरे-धीरे कम होने लगता है। अनन्या पांडे और लक्ष्य पर फिल्माया गया यह गीत एक ऐसे रिश्ते की संवेदनशीलता और उलझन को सामने लाता है, जो बदलाव के मोड़ पर खड़ा है।
फहीम अब्दुल्ला की soulful आवाज से सजा “ऐतबार”, प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह गीत दिल को छू लेने वाली कहानी और प्रभावशाली संगीत का सुंदर मेल है, जो फिल्म के संगीत एल्बम का एक खास आकर्षण बनकर उभरता है।
सचिन-जिगर ने कहा,
“‘ऐतबार’ के साथ हम कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो गहरा और आत्मीय हो, जहां संगीत दो लोगों के बीच की खामोश दूरी को दर्शाए। इसकी धुन सरल और सीमित रखी गई है ताकि भावनाएं केंद्र में रहें। इस गीत में एक भावनात्मक वजन है और फहीम की आवाज उसे बेहद सच्चाई के साथ सामने लाती है।”
फहीम अब्दुल्ला ने कहा,
“‘ऐतबार’ एक बहुत ही सच्चे और संवेदनशील भाव से निकला है। टाइटल ट्रैक में एक अलग नरमाहट थी, लेकिन इस गीत में मुझे और गहराई और तीव्रता लानी थी। यह उस एहसास को दर्शाता है जब आप किसी रिश्ते को थामे रखते हैं, लेकिन महसूस होता है कि वह धीरे-धीरे दूर हो रहा है।”
निर्देशक विवेक सोनी ने कहा,
“‘ऐतबार’ फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण भावनात्मक पलों में से एक है। यह उन बातों को दर्शाता है जो अक्सर रिश्तों में बदलाव के दौरान कही नहीं जातीं। मैं चाहता था कि यह गीत वास्तविक और आत्मीय लगे, जहां खामोशियां भी उतना ही कहें जितना शब्द कहते हैं।”
“ऐतबार” के साथ, चांद मेरा दिल का संगीत दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा रहा है। यह फिल्म का एल्बम प्यार के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का वादा करता है—उसकी मासूम शुरुआत से लेकर उसके सबसे संवेदनशील पलों तक।
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डीसूजा ने किया है। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
“ऐतबार” यहां सुनें:
https://youtu.be/BMwWV9SXZHs?si=XJ0FkhoJuA5y7Chm
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment