Thursday, October 1, 2026
अल्लू अर्जुन ने दिवंगत दादा अल्लू रामालिंगैया की जयंती पर लॉन्च किया आइकॉनज़ा* *अल्लू अर्जुन ने आइकॉनज़ा लॉन्च कर दादा अल्लू रामालिंगैया की विरासत को दिया सम्मान, पढ़ें पूरी खबर*
*अल्लू अर्जुन ने दिवंगत दादा अल्लू रामालिंगैया की जयंती पर लॉन्च किया आइकॉनज़ा*
*अल्लू अर्जुन ने आइकॉनज़ा लॉन्च कर दादा अल्लू रामालिंगैया की विरासत को दिया सम्मान, पढ़ें पूरी खबर*
_अल्लू अर्जुन द्वारा क्रिएटिव कोलैबोरेशन के लिए तैयार किए गए नए स्पेस के दरवाजे, सुपरस्टार और उनके परिवार के लिए बेहद खास माने जाने वाले शुभ दिन पर खोले गए हैं।_
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने आज क्रिएटिव कोलैबोरेशन और डिज़ाइन के लिए डेडीकेटेड एक ब्रांड न्यू स्पेस 'आइकॉनज़ा' (Iconzaa) का उद्घाटन किया है। बता दें कि यह उनके पर्सनल के साथ - साथ प्रोफेशनल जीवन में भी एक खास और बड़ी उपलब्धि है। यह लॉन्च एक्टर के लिए एक इमोशनल जुड़ाव भी रखता है, क्योंकि यह उनके दादा और दिवंगत मशहूर कॉमिक एक्टर और पद्म श्री से सम्मानित अल्लू रामलिंगैया की जयंती के खास मौके पर शुरू हुआ है।
अल्लू अर्जुन ने अपने इस नए वेंचर को यादगार बनाते हुए सोशल मीडिया पर उद्घाटन पूजा की एक तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने इस खास दिन पर अपने नए वेंचर की शुरुआत करने के पीछे के महत्वपूर्ण कारण को भी जाहिर किया। सुपरस्टार के दादाजी, जिन्होंने 1,000 से ज़्यादा फिल्में करने के साथ तेलुगु सिनेमा में पांच दशकों से ज़्यादा लंबा समय तक अपना योगदान दिया, वह हमेशा से परिवार के साथ पूरी इंडस्ट्री के लिए भी एक प्रेरणा रहे हैं।
आइकॉनज़ा को एक ऐसे सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है, जहां क्रिएटिव दिमाग लोग एक साथ आ सकें, नए आइडियाज पर प्रयोग कर सकें और डिजाइन से जुड़े आइडियाज पर मिलकर काम कर सकें। अल्लू रामालिंगैया की जयंती के मौके पर इसकी शुरुआत कर अल्लू अर्जुन ने आर्ट और एंटरटेनमेंट की विरासत को सम्मान दिया है और साथ ही क्रिएटिव एक्सप्लोरेशन के एक नए अध्याय की शुरुआत की है।
https://www.instagram.com/p/Dd8oSjtyZ3i/?stkn=MTYxdm01bzI3em9oZw==
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment