Friday, August 14, 2026
*‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ पर बड़ा अपडेट, होम्बले फिल्म्स ने शुरू किया प्री-प्रोडक्शन का काम*
*‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ पर बड़ा अपडेट, होम्बले फिल्म्स ने शुरू किया प्री-प्रोडक्शन का काम*
*‘सालार’ के बाद अब ‘सालार 2’ की बारी, होम्बले फिल्म्स ने प्रशांत नील के साथ तेज किया प्री-प्रोडक्शन का काम*
होम्बले फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘सालार’ का अगला चैप्टर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन अब आधिकारिक तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर (होम्बले फिल्म्स) और डायरेक्टर प्रशांत नील एक बार फिर साथ आए हैं और भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम कर रहे हैं। ‘सालार’ के रिकॉर्ड तोड़ ओटीटी रन के बाद अब पूरी टीम एक ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव को तैयार करने पर फोकस कर रही है, जो फैंस की बड़ी उम्मीदों से भी आगे निकल जाए।
‘सालार: पार्ट 1: सीजफायर’ ने अपनी दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसके बाद ओटीटी पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
अब ‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। ऐसे में विजय किरागंदूर और प्रशांत नील की जोड़ी फिल्म के दूसरे पार्ट को और बड़े स्केल पर तैयार करने में जुटी है। टीम का फोकस ऐसा सिनेमाई अनुभव देने पर है, जो ‘सालार’ के फैंस की उम्मीदों से भी आगे निकल सके।
पहली फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। अब ‘सालार 2’ में खानसार की कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है और शौर्यांगा पर्व के साथ क्या नया देखने को मिलता है, इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment