Monday, November 9, 2026

फिल्म ‘मुगलों की मीरा’ की शूटिंग मथुरा में पूरी, ऐतिहासिक किरदारों में नजर आएंगे शिवा, शिल्पा गांधी और अलक तिवारी

फिल्म ‘मुगलों की मीरा’ की शूटिंग मथुरा में पूरी, ऐतिहासिक किरदारों में नजर आएंगे शिवा, शिल्पा गांधी और अलक तिवारी
मुंबई। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित आगामी फिल्म ‘मुगलों की मीरा’ की शूटिंग मथुरा में सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। सी.आर. फिल्म्स और पीएसके फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की शूटिंग 15 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मथुरा के विभिन्न स्थानों पर की गई। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक अजय राम हैं, जबकि सीए राकेश वरशनेय (सह-निर्माता) फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म में अभिनेता शिवा मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, शिल्पा गांधी नवाब बाई के किरदार में नजर आएंगी। अलक तिवारी ने जेब की भूमिका निभाई है, जबकि अभिनेता हेमंत बिरजे मीर बख्श के महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में इनके अलावा शुभांगी शर्मा, श्वेता सिंह, प्रियंका सहित कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत आसिफ इकबाल ने तैयार किया है, जबकि मशहूर गायिका शिखा जोशी ने अपनी आवाज से फिल्म के संगीत को सजाया है। मथुरा में लंबे शूटिंग शेड्यूल के पूरा होने के साथ ही फिल्म का एक महत्वपूर्ण चरण संपन्न हो गया है। ऐतिहासिक परिवेश, दमदार किरदारों और संगीत से सजी यह फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की उम्मीद रखती है। अब दर्शकों को फिल्म के अगले चरण और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार रहेगा।

No comments: