Wednesday, October 28, 2026
लॉस एंजिल्स में नमित मल्होत्रा ने दुनिया के सामने पेश की भारत की महागाथा, ‘रामायणम्’ को लेकर जताया गर्व*
*लॉस एंजिल्स में नमित मल्होत्रा ने दुनिया के सामने पेश की भारत की महागाथा, ‘रामायणम्’ को लेकर जताया गर्व*
_एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के अंदर बने डेविड गेफेन थिएटर में लोगों को संबोधित करते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के चेहरे पर भारत की सदियों पुरानी महागाथा को ग्लोबल सिनेमा के मंच तक पहुंचाने का गर्व साफ नजर आया।_
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जब लॉस एंजिल्स में 'रामायणम्ः राइज ऑफ अ लेजेंड' के प्रीमियर पर मौजूद लोगों को संबोधित किया, तब उनकी आवाज में एक सदियों पुरानी कहानी को दुनिया भर में पहुंचाने से लेकर भारतीय संस्कृति से दुनिया भर को रूबरू कराने को लेकर गर्व संग भावनाओं को महसूस किया गया। डेविड गेफेन थिएटर जो एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के अंदर मौजूद है, उसमें रामायणम् का प्रीमियर किया गया। बता दें कि यह प्रीमियर नमित मल्होत्रा द्वारा देखे जाने वाले विजन के लिए एक बड़ा मुकाम है। इस तरह से मल्होत्रा की सोच इस महान महागाथा को दुनिया भर में मौजूद सभी दर्शकों तक पहुंचाने की है।
नमित मल्होत्रा ने लॉस एंजिल्स में ‘रामायणम्’ के प्रीमियर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी डीएनईजी और उनकी टीम अब तक आठ एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी है। 19 साल की उम्र में एक छोटे से गैराज और एप्पल कंप्यूटर से शुरू हुआ उनका सफर आज ‘रामायणम्’ जैसी बड़ी फिल्म बनाने तक पहुंच गया है।
नमित ने बताया कि 2007 में ग्लोबल कंपनी बनाने और पूर्वी व पश्चिमी दुनिया को जोड़ने के सपने के साथ वह लॉस एंजिल्स आए थे। 2008 के आर्थिक संकट में अपनी 90 फीसदी संपत्ति गंवाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। आज उन्हें गर्व है कि वह भारतीय टैलेंट के साथ हैंस जिमर, टेरी नोटरी और रवि बंसल जैसे बेहतरीन कलाकारों को एक साथ ला सके। उन्होंने अपने माता-पिता नीता और नरेश मल्होत्रा, बहन नेहा, पत्नी, बच्चों और डीएनईजी व प्राइम फोकस की टीम को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने सोनी पिक्चर्स की टीम और अपने सभी सहयोगियों का भी आभार जताया, जिनके भरोसे और समर्थन से यह फिल्म बन पाई। नमित ने कहा कि उनका मकसद भारत और पश्चिमी दुनिया के बेहतरीन टैलेंट को साथ लाकर ऐसी फिल्म बनाना है, जो दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए खास मायने रखे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘रामायणम्’ को उतना ही पसंद करेंगे, जितने प्यार, मेहनत और समर्पण से उनकी टीम ने इसे बनाया है।
इस प्रीमियर के लिए वेन्यू के अंदर लोगों में उत्साह की लहर देखने मिली। बता दें कि डेविड गेफेन थिएटर में 945 मेहमानों के बैठने के लिए सीट्स हैं, लेकिन लोगों की भीड़ इतनी थी कि हर सीट भर चुकी थी और फिर भी सीट्स कम पड़ गई। हॉलीवुड गेस्ट्स, इंटरनेशनल मीडिया और इनफ्लुएंसर्स के साथ सिनेफिल्स को इंग्लिश भाषा में पेश किए गए महागाथा का अनुभव करने के लिए एक साथ आते हुए देखा गया। ऐसे में मेकर्स ने गेस्ट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक और थिएटर का इंतजाम किया।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment