Tuesday, October 20, 2026
लमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित*
*सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज, जवानों और उनके परिवारों को है समर्पित*
*देश के जवानों और उनके परिवारों को सलाम करता है सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ का गाना ‘जय हिंद’*
_सलमान खान को वर्दी में दिखाने वाला यह नया गाना सेना की बहादुरी, निजी बलिदान और देश के लिए प्यार को दिखाता है।_
सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के मेकर्स ने फिल्म से देशभक्ति की भावना जगाने वाला एंथम 'जय हिंद' को जारी कर दिया है। दिल को छू लेने वाले इस गाने को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है वहीं इसके म्यूजिक वीडियो में सलमान खान बेहद शानदार अंदाज में मिलट्री यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं उनके आसपास और भी अन्य आर्मी ऑफिसर्स देखे जा सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/Det5tIlIpuf/?mdxt=MTRuNngxZWM1bTh3Yg==
'जय हिंद' गाने की ताकत सिर्फ विजुअल्स नहीं है बल्कि इसकी ईमानदार और दिल छू लेने वाली कहानी है। यह गाना न सिर्फ सैनिकों को मिले जीत की खुशी महसूस कराता है बल्कि उनके सामने सीमा की चौकियों पर आने वाली मुश्किलों से लेकर परिवारों द्वारा उनके लंबे इंतजार के दर्द से भी रूबरू कराता है। कहना होगा कि गाने के हर फ्रेम में मातृभूमि के लिए सम्मान, समर्पण और प्यार साफ नजर आ रहा है।
अपूर्व लाखिया द्वारा डायरेक्टेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल गरम है। बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार और हाई-इंटेंसिटी अंदाज में नजर आने वाले हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक और शुरुआत में सामने आए टीजर ने दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक से खूब सराहना पाई है। फिल्म के रियलिस्टिक अंदाज, इमोशनल गहराई और कठिन परिस्थितियों में दिखाई गई बहादुरी को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इस तरह से यह सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
फिल्म के इस ट्रैक के लिए क्लासिक हिटमेकर्स ने हाथ मिलाया है। हिमेश रेशमिया ने गाने को कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और स्टीबिन बेन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। ‘जय हिंद’ गाना अपने रिलीज़ के साथ ही लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है और यह गाना बिना किसी शक देशभर में देशभक्ति के जश्न का माहौल तैयार करेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment