Wednesday, October 7, 2026
अभिनेता और फिटनेस आइकन साहिल खान ने हाल ही में मुंबई में वन लाइफ द्वारा प्रस्तुत सिक्स सेंस एनर्जी ड्रिंक के एक एक्सक्लूसिव प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की, जहां फिटनेस, मनोरंजन और लाइफस्टाइल का संगम देखने को मिला। इस हाई-एनर्जी शाम ने मीडिया और फिटनेस प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
मुंबई: अभिनेता और फिटनेस आइकन साहिल खान ने हाल ही में मुंबई में वन लाइफ द्वारा प्रस्तुत सिक्स सेंस एनर्जी ड्रिंक के एक एक्सक्लूसिव प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की, जहां फिटनेस, मनोरंजन और लाइफस्टाइल का संगम देखने को मिला। इस हाई-एनर्जी शाम ने मीडिया और फिटनेस प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रांड फोटोशूट से हुई, जिसमें साहिल खान सिक्स सेंस से जुड़ी टॉप मॉडल्स के साथ नजर आए। उनके दमदार फिजीक और एनर्जेटिक अंदाज ने फोटोग्राफरों और पैपराजी के कैमरों को खूब आकर्षित किया। फोटोशूट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साहिल ने मीडिया से खुलकर बातचीत की।
प्रेस वार्ता के दौरान साहिल खान ने ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव, अपनी फिटनेस जर्नी और एंटरटेनमेंट से बिजनेस तक के सफर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सिक्स सेंस एनर्जी ड्रिंक युवाओं की एनर्जी और एक्टिव लाइफस्टाइल को रिप्रेजेंट करता है, जिससे उनका जुड़ाव एकदम स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि साहिल खान ने फिल्मों से परे फिटनेस, बॉडीबिल्डिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिटनेस कल्चर के साथ उनका नाम पिछले कई वर्षों से मजबूती से जुड़ा हुआ है, यही वजह है कि इस कैंपेन के लिए उनकी मौजूदगी को परफेक्ट माना जा रहा है।
इस इवेंट के जरिए साहिल ने एक बार फिर साबित किया कि वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि यूथ के लिए फिटनेस इंस्पिरेशन भी हैं। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म तक उनकी सक्रियता और फैंस के साथ उनका कनेक्शन लगातार बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, साहिल खान के साथ यह कोलैबोरेशन ब्रांड को नई ऊंचाई देगा। इवेंट का समापन मीडिया इंटरैक्शन के साथ हुआ, जहां साहिल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की भी झलक दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment