Monday, August 10, 2026

Post

मुंबई। हिंदी सिनेमा में ऐतिहासिक और दमदार कहानियों को पर्दे पर पेश करने की तैयारी तेज हो गई है। सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म 'निस्सा’ के लिए अभिनेता शिवा और हेमंत बिरजे को साइन किया गया है। फिल्म का निर्देशन अजय राम करेंगे। फिल्म ‘निस्सा' की कहानी मुगल शासक औरंगजेब के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शिवा औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि हेमंत बिरजे सेनापति मीर बख्श का महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। फिल्म में दोनों कलाकारों के किरदार कहानी को एक अलग मजबूती देने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा सुधा चंद्रन, मुश्ताक खान, विनोद नागर, राखी जायसवाल, गौरव सिंह, श्वेता सिंह और बाल कलाकार काव्या बेलोटे भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘निस्सा’ की कहानी सग्रिला वी. कहार ने लिखी है, जबकि फिल्म का संगीत आसिफ इकबाल तैयार कर रहे हैं। कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी अनामिका यादव संभाल रही हैं। फिल्म के पी.आर.ओ. संतोष राज हैं। फिल्म का निर्माण अजय राम और सुनील कुमार अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि सी.ए. राकेश वार्ष्णेय को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की शूटिंग आगरा और मथुरा की ऐतिहासिक लोकेशन्स पर की जाएगी। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म को जनवरी 2027 में रिलीज करने की योजना है। ‘हाय ज़िंदगी’ के बाद फिर साथ आए अजय राम और सुनील कुमार अग्रवाल गौरतलब है कि निर्देशक अजय राम और निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल इससे पहले भी फिल्म ‘हाय ज़िंदगी’ के लिए साथ काम कर चुके हैं। ‘हाय ज़िंदगी’ के बाद दोनों एक बार फिर एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘निस्सा’ के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं। इस बार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और बड़े कैनवास पर तैयार की जा रही यह फिल्म दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन सकती है। ‘निस्सा’ को लेकर फिल्म की टीम को उम्मीद है कि दमदार कलाकारों, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आगरा-मथुरा की वास्तविक लोकेशन्स का संयोजन फिल्म को एक अलग पहचान देगा।

No comments: