Thursday, August 27, 2026
*कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में शान ने खोली दिल की बात, मां की याद और अपने खास रिचुअल पर की बात*
*कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में शान ने खोली दिल की बात, मां की याद और अपने खास रिचुअल पर की बात*
भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। इस सीरीज में मशहूर सिंगर्स, कंपोजर्स और म्यूजिक के दिग्गज अपनी क्रिएटिव जर्नी, इंस्पिरेशन और उन अनसुनी कहानियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के म्यूजिक को यादगार बनाया है। इस बार के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर सिंगर शान नजर आए।
अपनी सुरीली आवाज, अलग-अलग तरह के गानों और कई यादगार हिट्स के लिए पहचाने जाने वाले शान आज भी देश के पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। कोमल नाहटा के ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ पॉडकास्ट में शान ने अपनी दिवंगत मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। *उन्होंने बताया,* “2022 में अपनी मां को खोने के बाद मैं हमेशा प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं।”
*शान ने आगे बताया* , “2022 में मां को खोने के बाद मैंने एक चीज महसूस की है कि मैं हर शो से पहले प्रार्थना करता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं। हाल ही में एक-दो बार ऐसा हुआ जब मैं ऐसा करना भूल गया और वो शोज अच्छे नहीं गए। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। आप इसे अंधविश्वास कह सकते हैं या कुछ भी, लेकिन अगर मुझे लगता है कि मुझे उनका आशीर्वाद नहीं मिला है, तो शो अच्छा नहीं जाता। कई बार शो से पहले आखिरी वक्त की चीजों में इतना बिजी हो जाता हूं कि ये जरूरी रस्म करना भूल जाता हूं।”
‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के जरिए कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और म्यूजिक से जुड़ी बातचीत को एक नए अंदाज में सामने ला रहे हैं। ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के लेटेस्ट एपिसोड को यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment