Friday, March 13, 2026

Post

*पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की उपस्थिति में कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1, नॉर्थ ज़ोन) की ग्रैंड ओपनिंग*
कुरुक्षेत्र. कुरुक्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1) नॉर्थ जोन का ग्रैंड लॉन्च समारोह 12 मार्च 2026 को वेटा होटल जी.टी. रोड, उमरी, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस लीग के आयोजक है सोमनाथ गाबा (चेयरमैन), रवि कुमार गाबा, विनय कम्बोज, हरिपुर (यमुनानगर). इस लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून के बीच समाना बाहु (कुरुक्षेत्र) में किया जाएगा, जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों का उद्देश्य इस लीग को नॉर्थ ज़ोन की एक प्रमुख टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में स्थापित करना है। लीग के पोस्टर और जर्सी का अनावरण करने के बाद आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए तथा लीग के शुभारंभ की घोषणा की। उनकी उपस्थिति से इस कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली। आयोजकों का कहना है कि इस लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच मिलेगा तथा खेल के प्रति युवाओं में उत्साह को भी बढ़ावा मिलेगा। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग के माध्यम से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। चीफ गेस्ट आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी खिलाड़ी मे अगर हुनर है तो उसे एक मंच मिलेगा. आजकल टेनिस क्रिकेट को लेकर जैसा क्रेज और पैशन लोगों में पाया जा रहा है वो किसी से छुपा नहीं है. ऐसे मे ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी का सपना पूरा करने वाला है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्रिकेट देश के दिलों में बसा हुआ है और ऐसी लीग ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़यों को आगे लाने का उत्तम मंच मुहैया कराती है। उन्होंने युवा खिलाड़यों से खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन भावना को जिंदा रखने की अपील की. इस लीग के चेयरमैन सोमनाथ गाबा ने कहा कि टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन से मान्यता प्राप्त यह लीग टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित हो रही है, जबकि संचालन अल्टीमेट इवेंट मेकर्स एलएलपी द्वारा किया जाएगा। लीग में कुल 12 टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे. एक खिलाड़ी 35 वर्ष से अधिक आयु का हो सकता है। लीग के फाउंडर रवि कुमार गाबा ने कहा कि लीग का उद्देश्य खिलाड़यों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और युवाओं में खेल उत्साह बढ़ाना है। चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से राजस्थान में शुरू होगी। समारोह में आकाश चोपड़ा ने क्रिकेटरों रोहित चंडीगढ़िया, आशु (यमुनानगर ), अमन मांझी, डैनी मांडी और प्रिंस कंबोज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

No comments: