Saturday, February 28, 2026
Post
*हरिद्वार के अनूठे गायक आशु सहगल की आवाज में संगीतकार एस पी सेन ने रिकार्ड किया गीत "अरे झुमका बाली रे"*
मुम्बई. उत्तराखंड का हरिद्वार केवल एक तीर्थ स्थल ही नहीं है, बल्कि अपनी संगीतमय लोक संस्कृति के लिए भी मशहूर है. यहाँ के कलाकारों और गायकों ने लोक संगीत को जिंदा रखते हुए सारी दुनिया में नाम रौशन किया है। इसी पावन धरती के गायक आशु सहगल अपनी अनूठी आवाज से संगीत जगत मे प्रवेश कर रहे हैं.
संगीत के प्रति समर्पित कलाकार आशु सहगल की आवाज में एक प्यारा सा गीत मुम्बई के स्टूडियो प्रिया सारेगा में संगीतकार एस पी सेन ने रिकार्ड किया. इस म्युज़िक वीडियो का नाम है "अरे झुमका बाली रे" जिसे एस पी सेन ने लिखा भी है. गाने के निर्माता सोमपाल सहगल हैं. ये गाना जल्द ही मून मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.
उत्तराखंड हरिद्वार के गांव भारापूर भौंरी के रहने वाले आशु सहगल ने मीनू पंडित से संगीत सीखा और फ़िलहाल सुश्री करुणा चौहान से गायकी की बारीकियों को सीख रहे हैं. आशु हालांकि अभी बीए सेकंड ईयर में हैं और कॉलेज की पढ़ाई भी कर रहे हैं मगर गायकी के अपने जुनून को वह जिंदा रखे हुए हैं. मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, कुमार शानू, उदित नारायण और अरिजीत सिंह को अपना पसन्दीदा गायक मानने वाले आशु सहगल ने इससे पहले फिल्म "मन से मन तक" का टाइटल गीत और एक एल्बम के लिए गीत गाया है. आगे वह एक और फिल्म के लिए गाने जा रहे हैं.
उन्हें उनके पिताजी का बहुत सपोर्ट मिलता है. यही बात है कि इस गीत की रिकार्डिंग पर भी उनके पिता उनके साथ थे. गांव वाले भी उन्हें अच्छा सिंगर मानते हैं.
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एसपी सेन ने कहा कि आशु सहगल की आवाज में एक अलग अंदाज है. ये गीत बहुत अच्छा बन गया है जिसे उन्होंने बड़ी शिद्दत से गाया है. भविष्य में मैं उन्हें एक फिल्म के लिए भी गवाने जा रहा हूं.
आशु सहगल ने संगीतकार एसपी सेन का आभार जताया जिन्होंने उन्हें इस प्रकार के गीत रेकार्ड करने का उन्हें अवसर प्रदान किया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment