Wednesday, November 2, 2022

Cricket ka blockbuster

क्रिकेट खिलाड़ी से कमंटेटर बनी अंजुम चोपड़ा रेडियो सिटी के ‘क्रिकेट का ब्‍लॉकबस्‍टर’ के नए सीजन को होस्‍ट करेंगी भारत, 27 अक्टूबर, 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है, ऐसे में भारत के प्रमुख रेडियो नेटवर्क, रेडियो सिटी ‘क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर’ का नया सीजन लेकर हाजिर है। क्रिकेट का खेल इसके प्रति सबके प्यार के कारण हर किसी को आपस में जोड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, रेडियो सिटी देशभर के क्रिकेट दीवानों को खेल के सच्चे उत्साह के साथ उनका मनोरंजन करना चाहता है। रेडियो सिटी ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और मौजूदा क्रिकेट कमंटेटर, अंजुम चोपड़ा को ‘क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर’ शो के नए सीजन का होस्ट बनाया है। पूरा देश खेल के उत्साह में पूरी तरह से डूबा हुआ है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का सीजन अभी-अभी शुरू हुआ है और हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के बीच काफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अंजुम चोपड़ा के साथ रेडियो सिटी का एक्सक्लूसिव शो, खासतौर से तैयार किए गए क्रिकेट मनोरंजन के साथ खेल के मैदान के रोमांच को और बढ़ाने को तैयार है। क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर के बतौर प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर के रूप में निसान ब्रांड के साथ, यह रेडियो स्टेशन सीजन के आखिरी मैच तक क्रिकेट के सभी दीवानों का मनोरंजन करेगा। इस नए सीजन के बारे में, श्री कार्तिक कल्ला, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, रेडियो सिटी का कहना है, “रेडियो सिटी हमेशा ही दर्शकों की पसंद और दिलचस्पी के अनुरूप अनोखे आईपी तैयार करता रहा है। क्रिकेट के जुनून की कोई सीमा नहीं होती और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत से प्रशंसकों के उत्साह का कोई ठिकाना नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि होस्ट के रूप में मशहूर कमेंटेटर अंजुम चोपड़ा के साथ क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर शो, क्रिकेट के दीवानों को आकर्षित करेगा और वर्ल्ड कप के पूरे सीजन में उन्हें बांधे रखेगा।” चूंकि, टी20 क्रिकेट बोनान्जा, ‘क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर’ अभी-अभी शुरू ही हुआ है, जिसमें क्रिकेट विश्लेषक अंजुम चोपड़ा क्रिकेट के दीवाने देश को, पूर्वानुमानों और मैच के बाद के विश्लेषण के माध्यम से बेहतरीन कहानियां सुनाएंगी। वह पूर्वानुमान देंगी कि टीमें कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं, उनकी क्या संभावनाएं हैं, कौन-सा खिलाड़ी कमाल करेगा, उनके जीतने की क्या संभावना है और ऐसी ही कई रोचक बातें होंगी। इसके साथ ही मनोरंजन से भरपूर किस्से और मैच का विश्लेषण होगा। इस शो के अन्य पहलू में पैरों को थिरका देने वाला एंथम, स्कोर का अनुमान लगाने और उपहार जीतने का मौका, अंजुम के साथ मैच के बाद की कमेंट्री, टूर्नामेंट के हाईलाइट और मैच से जुड़े अपडेट्स होंगे। क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर से जुड़ने के बारे में, क्रिकेट एक्सपर्ट, अंजुम चोपड़ा कहती हैं, “चूंकि, हमारे देश में वर्ल्ड कप का खुमार मदहोश कर देने वाली धुनों तक पहुंचने के लिये जाना जाता है, ऐसे में रेडियो सिटी के शो ‘क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर’ के साथ ऑन-एअर होने से ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। क्रिकेट का ब्लॉकबस्टर, रेडियो सिटी का ऐसा ही एक शो है, जैसा कि क्रिकेट का खेल। श्रोताओं और क्रिकेट के दीवानों को रोमांचित करने के लिये मैं श्रोताओं को क्रिकेट की अपनी कहानियां, किस्से, मैच के पूर्वानुमान, घटनाओं और ऐसी ही कई चीजों की सौगात दूंगी

No comments: