Wednesday, August 22, 2018

post

अरिजीत सिंह के स्टाइल से प्रेरित सिंगर सन्तोष राज का सिंगल "शब" रिलीज़ अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर हैं, जिनकी आवाज़ दूसरों को भी इंस्पायर और मोटिवेट करती है। अरिजीत सिंह के गीतों को जुनून की हद तक सुनने वाले एक न्यू कमर सिंगर सन्तोष राज भी उनके अंदाज़ से प्रेरणा लेकर गायक बने। सन्तोष ने गायकी की बाकायदा तालीम हासिल की, सुरों की गहराई को सीखा समझा और लगातार रियाज़ करते रहे। और अब सन्तोष राज का पहला सिंगल "शब" रिलीज़ हो चुका है। इस रोमान्टिक ट्रैक को रिलीज किया है राईट चॉइस मीडिया ने, जबकि संगीत से खूबसूरती से सजाया है म्यूजिक डायरेक्टर आमिर अली सुल्तान ने। गीतकार गाजी मोईन के लिखे शब्दों को संतोष राज ने बड़ी मेहनत और बेहद शिद्दत से गाया है और वही इसके वीडियो में भी परफॉर्म करते नज़र आ रहे हैं। इसके वीडियो को एक स्टोरी की तरह नरेट किया गया है, जिसमें जज़्बात और एक्सप्रेशन का खेल है। जिसे सन्तोष राज ने बखूबी अदा किया है। हालांकि एक सिंगर के लिए ऐक्ट भी करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है, मगर सन्तोष राज ने गायकी और अभिनय दोंनो मामलों में इस म्यूजिक वीडियो में अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। इस म्यूजिक वीडियो 'शब' की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है। एल्बम के डायरेक्टर प्रिंस खान, संगीतकार आमिर अली सुल्तान, गीतकार गाज़ी मोईन, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी अजय यादव हैं। सिंगर परफॉर्मर सन्तोष राज इस बात से बेहद खुश और उत्साहित हैं कि 'शब' को श्रोताओं और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सन्तोष राज का कहना है कि इस सिंगल को ऑडिएंस काफी पसंद कर रही है और मेरी उम्मीद से कहीं अधिक इसका रेस्पॉन्स मिल रहा है। Shab | Official Music Video | Santosh Raj Shab | Official Music Video | Santosh Raj Presenting the official music video of album "Shab" sung and performed by debutant Santosh Raj. " Shab" is a sad...

No comments: