Saturday, May 2, 2026
Post
*निर्माता, निर्देशक विनोद नागर की फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की शूटिंग मथुरा में संपन्न*
मथुरा, 1 मई 2026. उत्तरप्रदेश के मथुरा में निर्माता, निर्देशक और अभिनेता विनोद नागर की फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की शूटिंग पूरी हो गई है. इस एक्शन फिल्म के कलाकारों में विनोद नागर, तन्नु सुनेजा, मनोज गौतम, क़ादिर खान वारसी, प्रभात सेंगर, बलजीत सिंह, सरिता ओझा, शुभांगी शर्मा, विक्रम सिंह, अमित त्यागी, यमन भार्गव, अनुप सिंह शामिल हैं.
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विनोद नागर की इस पिक्चर के डीओपी आदिल एन लुक्का हैं. फिल्म "इंस्पेक्टर राजवीर" की स्टोरी दो दोस्तों की है, जो गरीबी झेलते हुए बड़े होते हैं। एक दोस्त की नौकरी पुलिस डिपार्टमेंट में लग जाती है। फिर कैसे कहानी में ट्विस्ट आता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी. इस फिल्म में कुछ खतरनाक एक्शन देखने को मिलेंगे.
कलाकार विनोद नागर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग का अनुभव यादगार रहा. हमने सेट पर मस्ती करते हुए पिक्चर को फ़िल्माया. हमें स्थानीय प्रशासन और लोगों का भी सपोर्ट मिला. फिल्म पोस्ट प्रॉडक्शन मे है और हम जल्द ही रिलीज डेट का एलान करेंगे.

No comments:
Post a Comment