Mumbai: एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। करीब 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती , ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। इस ट्रेलर में फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां हैं। बता दें कि’वेलकम टू द जंगल’ इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। ‘वेलकम’ फ्रैंचाइज़ की यह तीसरी फिल्म है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।
No comments:
Post a Comment